Top News

21 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

21 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 21 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपित को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेलवे क्रासिंग केरमा के पास एक व्यक्ति ई-रिक्शा पर बैठकर कार्टून में अवैध शराब बेच रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 21 पाउच प्रत्येक 200 एमएल देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम खेदन 58 वर्ष, निवासी कुदुबपुर, केरमा थाना मुहम्मदाबाद गोहना बताया।



Post a Comment

Previous Post Next Post