Top News

पेड़ के विवाद में महिला से मारपीट, पांच पर केस

पेड़ के विवाद में महिला से मारपीट, पांच पर केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के चलिसवां गांव निवासिनी एक महिला के साथ पेड़ के विवाद को लेकर मारपीट की गई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सोमवार को पांच आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता चनरमी देवी ने बताया है कि शासन द्वारा आराजी नंबर 615 पर 83 एयर रकबा इसके नाम हरियाली पट्टा किया गया है। उसपर 2011 में उसने 5 पेड़ आम, अमरुद व केला आदि लगा रखा है। विपक्षी कन्हैया, रामबचन, रमाकांत, श्रीकांत व सोनी ने इसको लेकर मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। पड़ोसी लोंगो ने बीच बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। यह घटना 12 फरवरी की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post