माहपुर व महमूदपुर के मंदिर निर्माण में तेजी, विक्की वर्मा ने दान की गिट्टी
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के माहपुर स्थित शिव-दुर्गा मंदिर के शिखर व महमूदपुर स्थित शिव मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। महमूदपुर में कार्य को तेजी पकड़ाते हुए करहां जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी व समाजसेवी विक्की वर्मा ने सोमवार सायंकाल एक ट्राली गिट्टी दानकर महत्वपूर्ण सहयोग किया है। निर्माण समिति से जुड़े लोंगो ने इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
माहपुर स्थित श्रीदुर्गा-शिव मंदिर के पुजारी सुनील राजभर ने बताया कि लगभग 31 लाख रुपये की लागत से 70 फिट ऊंचा शिखर तैयार किया जा रहा है, जिससे मंदिर का स्वरुप और अधिक आकर्षक होगा। इसका निर्माण अनुभवी मंदिर व शिखर निर्माण से जुड़े राजमिस्त्री रामबदन चौहान कर रहे हैं। वे लगभग दो दर्जन मंदिर एवं शिखर कलश का निर्माण कर चुके हैं।
वहीं महमूदपुर गांव में स्थित पारंपरिक शिव मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सोमवार को मंदिर का छत ढालने के लिए एक ट्राली गिट्टी विक्की वर्मा द्वारा प्रदान की गई। गांव निवासी अर्जुन राणा ने बताया कि मंदिर की छत तक निर्माण की अनुमानित लागत करीब 5 लाख रुपये है तथा इसकी ऊंचाई 11 फिट रखी जा रही है। मंदिर शिखर का निर्माण तीसरे चरण में किया जाएगा। दोनों धार्मिक स्थलों के निर्माण से क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं ग्रामीणों के सहयोग से कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।




Post a Comment