परिवार की पहली डाक्टर बनने की ओर बढ़ीं अन्वी सिंह
नीट-यूजी 2026 में हासिल की शानदार सफलताकरहां (मऊ) : क्षेत्र के सरसेना गांव के शिक्षित परिवार की होनहार छात्रा अन्वी सिंह ने नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में 572 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने 98.87 पर्सेंटाइल हासिल कर आल इंडिया रैंक 22,482 तथा जनरल कैटेगरी रैंक 8,400 प्राप्त की है।
अन्वी सिंह परिवार की पहली डाक्टर बनने जा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अन्वी की सफलता का श्रेय उनकी सेल्फ स्टडी, माता के निरंतर मार्गदर्शन तथा परिवार के शैक्षणिक वातावरण को दिया जा रहा है। अन्वी के दादा कालिका सिंह, जो सरसेना इंटर कालेज, मऊ में रसायन शास्त्र के सेवानिवृत्त प्रवक्ता रहे हैं, ने शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा प्रेरणा दी। उनके पिता सतीश कुमार सिंह वर्तमान में बीएसएनएल, गुजरात में अधिकारी हैं। परिवार का इंजीनियरिंग एवं शिक्षण पृष्ठभूमि भी अन्वी के लिए प्रेरणास्रोत रही।
अन्वी की इस उपलब्धि पर वीरबहादुर सिंह, अंजनी सिंह, अखिलेश एडवोकेट, संतोष मिश्रा, अजीत प्रताप, संजय कुमार, कृपाणारायण तिवारी सहित अनेक शुभचिंतकों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment