संस्कृति पांडेय व अनुष्का राय के एमबीबीएस में चयन से हर्ष
करहां, मऊ। जनपद की दो होनहार बेटियों ने नीट यूजी में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। संस्कृति पांडेय और अनुष्का राय ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और लगन के दम पर एमबीबीएस में चयन सुनिश्चित कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। दोनों छात्राओं की सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
संस्कृति पांडेय ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने दिवंगत दादा स्व. वृहस्पति पांडेय के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके दादा का सपना था कि उनकी ‘बबुनी डॉक्टर बने’। संस्कृति की इस सफलता पर उनके पिता डॉ. शाश्वतानंद पांडेय सहित पूरे परिवार को बधाइयां मिल रही हैं। ब्राह्मण विकास परिषद मऊ के वरिष्ठ सदस्य पंकज उपाध्याय ने घर पहुंचकर संस्कृति को सम्मानित किया। परिषद अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय और वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता सतीश कुमार पांडेय ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अरैला में कार्यरत अध्यापक अश्वनी कुमार राय की पुत्री अनुष्का राय ने भी NEET-UG 2026 में शानदार रैंक हासिल कर एमबीबीएस में चयन पाया है। अनुष्का ने कक्षा 10वीं में फातिमा विद्यालय में टॉप किया था और इंटरमीडिएट की परीक्षा 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। दोनों छात्राओं की सफलता ने यह साबित किया है कि मऊ की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। उनके चयन पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment