Top News

अनिल सिंह सिसोदिया के रामपुर एसपी बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

अनिल सिंह सिसोदिया के रामपुर एसपी बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के भदीड़ गांव निवासी अनिल सिंह सिसोदिया आईपीएस को रामपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए जाने पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सिसोदिया परिवार, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आरपी सिंह, अशोक कुमार, स्वदेश सिंह, चंद्रविजय, अभिषेक सिंह, जगदीश गुप्ता, सतीश कुमार, शशिभूषण, विनोद प्रताप, राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, अमित कुमार आदि ने कहा कि अनिल सिंह सिसोदिया ने अपनी मेहनत, लगन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनके रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनने से न केवल सिसोदिया परिवार, बल्कि भदीड़ गांव और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

ग्रामीणों ने कहा कि अनिल सिंह सिसोदिया की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से यह साबित किया है कि कठिन मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। लोगों ने उनके सफल कार्यकाल, उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post