Top News

बक्से में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बक्से में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करहां (मऊ) : रानीपुर थानाक्षेत्र के भतड़ी चकभतड़ी गांव निवासी एक युवक रविवार पूर्वाह्न बक्से में उतरे करंट की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन व ग्रामीण उसे इलाज हेतु पहले करहां, फिर सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना और अंततः जिला चिकित्सालय मऊ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से उसे अन्त्य परीक्षण गृह में भेंज दिया गया।

गांव निवासी सकठू उर्फ मनोज चौहान उम्र करीब 41वर्ष पुत्र स्व. जयराम चौहान अपनी कैंसर से पीड़ित व बीमार मां कुंवरी देवी उम्र लगभग 65 वर्ष का आयुष्मान कार्ड व आधार कार्ड खोजने के लिए बड़ा बक्सा खोलने गया था। इसी दौरान बक्से में किसी विद्युत तार के संपर्क में आने से करंट उतर गया। बक्से के संपर्क में आते ही मनोज करंट की चपेट में आकर उससे चिपक गया। परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह उसे अलग कर उपचार के लिए करहां, सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना और फिर जिला अस्पताल मऊ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई हैं तथा पत्नी तीन बच्चे व एक बच्ची सहित मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार उन्हें मृतक के भाई द्वारा लिखित तहरीर मिली है। जिसके अनुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।





Post a Comment

Previous Post Next Post