Top News

समाजसेवी विक्की वर्मा द्वारा नेंवादा शिव मंदिर पर सहयोग की अनोखी गाथा

समाजसेवी विक्की वर्मा द्वारा नेंवादा शिव मंदिर पर सहयोग की अनोखी गाथा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत नेंवादा ग्रामसभा में आज का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और श्रद्धा का एक सुंदर संगम बन गया। समाजसेवी विक्की वर्मा द्वारा वहां के शिव मंदिर प्रांगण में जब सीमेंट, बालू, गिट्टी और सरिया का सहयोग पहुँचा, तो मानो आस्था ने खुद ईंटों का रूप ले लिया और भक्ति ने निर्माण की राह पकड़ ली।

इस पुनीत कार्य में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विक्की वर्मा वार्ड संख्या 26, करहां ने अपनी सहभागिता निभाई। यह सहयोग केवल निर्माण सामग्री नहीं, बल्कि उस विश्वास का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ता है और विकास की नींव मजबूत करता है। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों की आँखों में चमक थी, और होठों पर दुआएं कि जहां सेवा में सच्चाई हो, वहां खुदा भी मुस्कुराता है, जो हाथ बढ़े जनहित में, वही असली इबादत कहलाता है।

रविवार को यह कार्य नेंवादा के इतिहास में एक प्रेरणादायक अध्याय जोड़ गया। यह संदेश भी दे गया कि जब जनप्रतिनिधि और जनता एक साथ कदम बढ़ाते हैं, तो विकास की हर राह आसान हो जाती है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल मंदिर का निर्माण करेंगे, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को भी और प्रगाढ़ करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post