पूर्व माध्यमिक विद्यालय शमशाबाद में अंकपत्र वितरण सहित हुआ विदाई समारोह
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शमशाबाद में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह एवं वार्षिक परीक्षा के अंकपत्र वितरण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदा किया गया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 के मेधावी छात्रों का सम्मानित किया गया। कक्षा 8 में शबनम सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अमित सरोज द्वितीय एवं समित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 7 में उजाला सरोज प्रथम, अनुष्का सरोज द्वितीय तथा शिल्पा सरोज तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 6 में पाबनी ने प्रथम, प्रिया यादव ने द्वितीय एवं प्रक्शी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अंकपत्र वितरित किए गए तथा उनके शैक्षणिक प्रदर्शन की सराहना की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए अनुशासन एवं परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य, नरेश यादव, शिवलाल यादव, रितेश कुमार, सुनील कुमार प्रजापति, वीरेंद्र यादव, अविनाश ठाकुर, प्रेमशीला देवी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




Post a Comment