Top News

पूर्व सैनिक के बेटे ने प्राप्त किया 10वां स्थान

पूर्व सैनिक के बेटे ने प्राप्त किया 10वां स्थान

करहां (मऊ) : बीएसआरके इंटर कालेज रामनगर ख़ालिसा में अध्ययनरत इंटरमीडिएट के छात्र यश कुमार सिंह ने जिले में 10वां स्थान प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रौशन किया है। यश के पिता संतोष सिंह सेना में देश की सेवा कर सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि मां अर्चना सिंह एक कुशल गृहणी हैं।

अजीत एक्सप्रेस से बातचीत में यश कुमार सिंह ने बताया कि वे पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अमुवारी नरायनपुर के निवासी हैं और 5 से 6 घंटे की तैयारी, स्कूल व कोचिंग में अध्ययन करके यह सफलता प्राप्त की है। उनसे दो बड़ी बहने खुशी सिंह जहां एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं वहीं, दूसरी बड़ी बहन बीए द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत हैं। पढ़ाई के अलावा उनकी रुचि क्रिकेट में है और वे एनडीए की तैयारी भी कर रहे हैं। यश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और कालेज के शिक्षकों को दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post