Top News

शिक्षक माता-पिता की इकलौती बिटिया ने प्राप्त किया 10वां स्थान

शिक्षक माता-पिता की इकलौती बिटिया ने प्राप्त किया 10वां स्थान

करहां (मऊ) : बीएसआरके इंटर कालेज रामनगर ख़ालिसा मऊ में इंटरमीडिएट की छात्रा हिमांशी शुक्ला ने अपने शिक्षक माता-पिता व विद्यालय का गौरव बढ़ाते हुए जिले में 10वां स्थान प्राप्त किया है। इससे माता-पिता सहित विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

अजीत एक्सप्रेस से बातचीत में हिमांशी ने बताया कि कानपुर के मूल निवासी उसके पिता हरिकांत शुक्ल व माता अर्चना देवी लंबे समय से मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के भातकोल बाजार में रहकर सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल में शिक्षण कार्य करते हैं। माता-पिता की इकलौती व होनहार बिटिया हिमांशी ने हाईस्कूल की परीक्षा में भी जिले में 10वां स्थान प्राप्त किया था। वह कोचिंग व विद्यालय के अतिरिक्त करीब 6 घंटे पढ़ाई करती थीं। पढ़ाई के अलावा कम्प्यूटर पढ़ना और चलाना इन्हें बेहद पसंद है। वे इंजीनियरिंग की तैयारी व पढ़ाई करके कुशल इंजीनियर बनना चाहती हैं।

उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय कालेज के प्रबंधक प्रवीण कुमार राय, प्रधानाचार्य रजनीश राय व अपने शिक्षकों को दिया है। बताया कि उनकी मेहनत, अतिरिक्त कक्षाओं और बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की विशेष तैयारी के कारण यह सफलता मिली है। ऐसा प्रयास वह हमेशा करते हैं इसलिए प्रतिवर्ष प्रदेश या जिले में यहां के विद्यार्थी जरुर सम्मानजनक स्थान प्राप्त करते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post