प्राथमिक विद्यालय मालव में धूमधाम से मनाई गई डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में भारतीय संविधान के शिल्पकार, देश के प्रथम कानून मंत्री एवं भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों, रसोइयों एवं विद्यार्थियों ने बाबा साहब के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह ने बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके संघर्ष, ज्ञान और उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में बाबा साहब को उनके अद्वितीय ज्ञान और विद्वता के कारण सम्मान दिया जाता है, इसलिए विद्यार्थियों को भी उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए शिक्षा के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह, रामकेर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, स्वतंत्र सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छठ्ठू प्रसाद गुप्ता, फहद अहमद, सुलमती चौहान, आरती सिंह, लहजू राम, मंती देवी, सावित्री, धर्मावती, चिंता देवी सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।



Post a Comment