डॉ. अंबेडकर जयंती पर शिक्षा और समानता का संदेश
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के रूपनाथ मेमोरियल पब्लिक स्कूल, भैसहां-करहां में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक रवि प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समानता, एकता और शिक्षा का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर एक शिक्षित और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दीपक सिंह, लालचंद विश्वकर्मा, डुलडुल गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment