18 अप्रैल को प्रधान संगठन जिलाधिकारी को सौंपेगा ज्ञापन
मऊ। पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन, जनपद-मऊ द्वारा ग्राम पंचायत चुनाव समय से न कराए जाने के मुद्दे को लेकर 18 अप्रैल को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। संगठन के प्रमुख महासचिव बृजेश सिंह बागी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में समय पर ग्राम पंचायतों के चुनाव न होने की स्थिति में जहां पंचायतों का कार्यकाल बढ़ने की संभावना है, वहीं इस विषय को लेकर प्रधान संगठन सक्रिय हो गया है।
उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित कमरेड जयबहादुर सिंह की प्रतिमा के सामने सभी प्रधान एवं संगठन के पदाधिकारी एकत्रित होंगे। इसके बाद ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी, मऊ को सौंपा जाएगा। बृजेश सिंह बागी ने सभी प्रधानों एवं पदाधिकारियों से समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।

Post a Comment