Top News

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बालिकाओं व अभिभावकों का हुआ सम्मान

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बालिकाओं व अभिभावकों का हुआ सम्मान

करहां (मऊ) : अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय नगरीपार में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इसके अंतर्गत विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, वहीं उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रजापति ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और उनकी नियमित उपस्थिति समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षा के प्रति निरंतर प्रेरित करें। प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान का मुख्य लक्ष्य बालिकाओं को सशक्त बनाना और शिक्षा के प्रति उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

इस पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और बालिकाओं के चेहरे पर सम्मान पाकर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में शिक्षकगण संजय कुमार, शगुफ्ता परवीन, शहनाज, सुनीता, शाइस्ता, ट्विंकल, शेषनाथ, शशिकला सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post