Top News

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड ने महिलाओं को किया जागरूक


मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड ने महिलाओं को किया जागरूक

करहां (मऊ) : महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर तथा प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 (गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए) तथा 108 एंबुलेंस सेवा जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में विस्तार से बताया।

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से उनकी समस्याएं भी सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक माधुरी सागर, महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post