अंसार गर्ल्स इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरित, मेधावी छात्राएं सम्मानित
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला अतरारी स्थित अंसार गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रबंधक मोहम्मद राशिद अंसारी द्वारा द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
परिणाम के अनुसार कक्षा 11 में शफाक नुजरा ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय तथा सिद्रा फलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 में मोनी जिक्ऱा खातून प्रथम, राबिया कैसर द्वितीय और उम्मे सोआद तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 8 में महिमा गुप्ता ने प्रथम, शबाना खातून ने द्वितीय तथा सलोनी गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी क्रम में कक्षा 7 में रिया मौर्य प्रथम, ताओसिया जोहरा द्वितीय और रेशम मौर्य तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 6 में अनन्या वर्मा ने प्रथम, शनाया जायसवाल ने द्वितीय तथा अंशिका गोंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।




Post a Comment