प्राथमिक विद्यालय खैराबाद में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत निकली जागरूकता रैली
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय खैराबाद में शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहां बच्चों ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के हाथों में शिक्षा से संबंधित संदेश लिखे बैनर और तख्तियां थीं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही थीं।
विद्यालय के शिक्षकों ने अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और कहा कि प्रत्येक बच्चे को स्कूल भेजना उनकी जिम्मेदारी है। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में नामांकन बढ़ाना और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।


Post a Comment