Top News

अज्ञात कारणों से 6 बीघा फसल अवशेष जलकर राख

अज्ञात कारणों से 6 बीघा फसल अवशेष जलकर राख

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तिलसवां गांव के सिवान में गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे अज्ञात कारणों से फसल अवशेषों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और आसपास के खेतों में फैल गई। इस दौरान सुदर्शन सिंह व भानुप्रताप सिंह के लगभग 6 बीघा खेत में पड़ी पराली जलकर पूरी तरह राख हो गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टी, पाइप व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरु किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात लगभग 10 बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिससे किसानों में चिंता बनी हुई है। हालांकि ग्रामीणों ने किसी अराजक तत्व द्वारा शरारत बस आग लगाने की आशंका जाहिर की और डायल 112 पुलिस दस्ता को सूचना देकर मौका मुआयना कराया।


Post a Comment

Previous Post Next Post