पोषण पखवाड़ा के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई व बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन
करहां (मऊ) : जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे बाल विकास एवं पोषण पखवाड़ा 9 से 23 अप्रैल के तहत काजीपुर बस्ती, प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में बुधवार को जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही उनकी गोंद भराई व अन्नप्राशन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाल विकास परियोजना अधिकारी संजीव कुमार एवं मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य त्रिभुवन प्रसाद के हाथों 4 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 6 माह तक के 2 छह माह पूर्ण किए बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही स्वास्थ्य टीम द्वारा महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान पोषण, टीकाकरण और नियमित जांच के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि अभियान के जरिए कुपोषण दूर करने और जन-जागरुकता बढ़ाने के लिए लगातार गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
कार्यक्रम प्रधानाध्यापिका गीता सुमन, सहायक अध्यापक मनोज कुमार, शकुंतला, गायत्री, मुख्य सेविका शांति देवी, चंपा, लालमुनि, प्रेमबालिका, कार्यकर्ती रिंकी राय, ममता गोंड़ सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।






Post a Comment