Top News

टिकाऊ खेती के लिए जैव उर्वरक अपनाना जरुरी : डा. ज्योतिप्रकाश सिंह

टिकाऊ खेती के लिए जैव उर्वरक अपनाना जरुरी : डा. ज्योतिप्रकाश सिंह

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो, कुशमौर द्वारा मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत स्थानीय तहसील के मंडूसरा खुर्द गांव में शुक्रवार को किसानों के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 48 किसानों को मुफ्त जैव उर्वरक बायोग्रो व बायो एनपीके के बाटल वितरित कर उनके उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में वैज्ञानिक डा. ज्योतिप्रकाश सिंह ने कहा कि कृषि में लाभकारी सूक्ष्मजीव मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, पोषक तत्वों के चक्रण और फसल उत्पादन में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि ये सूक्ष्मजीव नाइट्रोजन स्थिरीकरण और फॉस्फोरस को घुलनशील बनाकर पौधों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराते हैं। रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है, इसलिए टिकाऊ खेती के लिए जैव उर्वरकों का उपयोग बढ़ाना जरूरी है।

कार्यक्रम में कुल 48 महिला-पुरुष किसानों ने सहभागिता की। अंत में संस्थान द्वारा तैयार बायोग्रो व बायो एनपीके की दो-दो इकाइयों के सूक्ष्मजीवी जैव उत्पाद किसानों में वितरित किए गए। संचालन चंद्रपाल चौहान ने किया। इस दौरान हरिमंगल, कैलाश, दयानन्द, बालचंद, देवनाथ सहित अन्य किसान मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post