भीषण गर्मी में करहां बाजार जाम से जूझा, यात्री हुए बेहाल
करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार में शुक्रवार दोपहर भीषण जाम लग गया। करीब 40 डिग्री सेल्सियस तापमान और तेज धूप के बीच सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थिति और भी विकट हो गई। स्थानीय लोगों ने आएदिन की इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
बता दें कि जाम में फंसे लोगों को चिलचिलाती गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीर और वाहन चालक पसीने से तर-बतर नजर आए, वहीं कई लोग गर्मी से बचने के लिए छांव की तलाश करते दिखे। आवागमन बाधित होने से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जुमा की नमाज़ पढ़ने वाले लोग भी इस जाम में फंसे हुए देखे गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में अव्यवस्थित पार्किंग, संकरा चौराहा और लगन बढ़ती भीड़ के चलते अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और भीषण गर्मी में यह समस्या और गंभीर तथा परेशानीयुक्त हो जाती है। प्रशासन के लिए इस तपती गर्मी में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना चुनौती बना हुआ है।


Post a Comment