चूल्हे की राख से कूड़े में लगी आग, बड़ा हादसा टला
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कमालपुर पहाड़पुर गांव में शुक्रवार अपराह्न चूल्हे की गर्म राख से कूड़े के ढेर में आग लग गई। तेज हवा के कारण सुलगती राख के कण कूड़े तक पहुंच गए, जिससे आग फैलने लगी।
आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कुछ कपड़े व चने की फसल जल गई, लेकिन पास में खड़ी गेहूं की फसल सुरक्षित बच गई। सूचना पर पुलिस व लेखपाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।



Post a Comment