Top News

देवसीपुर में लगा किसान सम्मान निधि व फार्मर रजिस्ट्री शिविर

देवसीपुर में लगा किसान सम्मान निधि व फार्मर रजिस्ट्री शिविर 

करहां (मऊ) : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय देवसीपुर में विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें आसपास के कई गांवों के सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर फार्मर रजिस्ट्री कराई और अपनी समस्याओं का समाधान कराया।

शिविर में लेखपाल अनिल यादव, ग्राम सचिव शिवकुमार लाल श्रीवास्तव, तकनीकी सहायक रवि कुमार यादव, पंचायत सहायक आरती राजभर व माधुरी चौहान, ग्राम रोजगार सेवक जनार्दन राजभर, ग्राम प्रधान देवंती देवी व वीरेंद्र कुमार राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अधिकारियों ने किसानों को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि समय से रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही लाभ मिलेगा। शिविर में बलराम चौहान, मोहन राम, दुर्गविजय राजभर, सर्वजीत सिंह, चंदन सिंह, सुमित्रा देवी, आशा देवी, सावित्री देवी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post