बीच सड़क विद्युत तार गिरने से अफरा-तफरी, समय रहते टला हादसा
करहां (मऊ) : करहां-जहांनागंज संपर्क मार्ग स्थित ओटनी गांव में शुक्रवार को अपराह्न 11 हजार वोल्ट का बिजली तार अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आवागमन ठप हो गया।
सूचना पर बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। करहां-जमुई विद्युत उपकेंद्र 33/11 के जेई छोटेलाल ने बताया कि गिरे तार को हटाकर जल्द ही मार्ग को सुचारु रुप से चालू कर दिया गया। ग्रामीणों व राहगीरों की सतर्कता और विभाग की तत्परता से स्थिति पर समय रहते काबू पा लिया गया।

Post a Comment