ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे युवक की ट्रेन की टक्कर से मौत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरामदपुर में 22 वर्षीय युवक की ट्रेन की टक्कर से घायल होकर मौत हो गई है। स्थानीय एवं रेलवे पुलिस विधिक कार्यवाही में लगी है।
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला जमीन बरामदपुर निवासी सद्दाम पुत्र फतेह की रविवार को दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि सद्दाम ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रही पैसेंजर ट्रेन की आवाज वह सुन नहीं सका और ट्रेन की चपेट में आकर दूर खाई में जा गिरा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 5:15 बजे आई पैसेंजर ट्रेन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर लापरवाही से चलने के खतरे को उजागर कर दिया है।

Post a Comment