Top News

साधना सप्ताह के तहत आईगाट iGOT कर्मयोगी कोर्स हेतु शिक्षकों को किया गया प्रेरित

साधना सप्ताह के तहत आईगाट iGOT कर्मयोगी कोर्स हेतु शिक्षकों को किया गया प्रेरित

करहां (मऊ) : भारत सरकार के आईगाट iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म के अंतर्गत चल रहे साधना सप्ताह 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के दौरान शिक्षकों को कोर्स पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद के एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय नोनियापुर सैदपुर, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों की प्रगति की समीक्षा की तथा कोर्स करने में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने सभी को कम से कम तीन अनिवार्य कोर्स पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।

ज्ञात हो कि साधना सप्ताह के तहत कुल 16 कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों के कौशल विकास एवं कार्यक्षमता में वृद्धि करना है।





Post a Comment

Previous Post Next Post