साइबर पुलिस की तत्परता से पीड़ित को वापस मिली 19999 की रकम
करहां (मऊ) : रानीपुर पुलिस व साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक की पूरी धनराशि वापस कराई। धनराशि पाकर युवक ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए भविष्य में साइबर ठगी से सतर्क रहने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की।
थाना क्षेत्र के सोनिसा गांव निवासी रामरतन चौहान के खाते से टीकाकरण योजना के पैसे आने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 19,990 रुपये उड़ा लिए थे। पीड़ित द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद अपर रानीपुर पुलिस व साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को पीड़ित की पूरी 19,991 रुपये की धनराशि वापस करा दी। साइबर टीम में उपनिरीक्षक रामाज्ञा कुमार, महिला उपनिरीक्षक सुधा अग्रहरि, कम्यूटर आपरेटर अब्दुल रब एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा शामिल रहीं।

Post a Comment