Top News

20 मई को दवा दुकानें रहेंगी बंद, केमिस्ट संगठनों ने किया समर्थन का ऐलान


20 मई को दवा दुकानें रहेंगी बंद, केमिस्ट संगठनों ने किया समर्थन का ऐलान


करहां (मऊ) : आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान पर आगामी 20 मई बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना व करहां क्षेत्र की दवा दुकानें भी बंद रहेंगी। यह जानकारी औषधि विक्रेता जन कल्याण सेवा समिति मुहम्मदाबाद गोहना एवं करहां के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि आनलाइन दवा बिक्री पर रोक, कारपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट बंद कराने तथा नकली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर देशभर के केमिस्ट संगठन बंद में शामिल हो रहे हैं। संगठन का कहना है कि इससे छोटे दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा होगी और मरीजों को सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने क्षेत्र के सभी दवा विक्रेताओं से बंद को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह आंदोलन व्यापारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। इसलिए इसमें सबकी सहभागिता एवं सहयोग आवश्यक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post