Top News

भुईलीपुर में देर रात आग का तांडव, परिवार का लाखों का सामान खाक

भुईलीपुर में देर रात आग का तांडव, परिवार का लाखों का सामान खाक

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के भुईलीपुर मोहल्ले में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब मोहम्मद वाहिद खान उर्फ राजू पुत्र हलीम खान के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया।

घटना के दौरान परिवार के लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। आग की ऊंची लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। मोहल्लेवासियों ने घंटों कड़ी मशक्कत करते हुए करीब सात घंटे बाद आग पर काबू पाया। लोगों की सतर्कता से आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित परिवार के मुताबिक आग में नगदी, मोबाइल फोन, कपड़े, बच्चों के स्कूल बैग समेत घर का अधिकांश जरूरी सामान जल गया। घटना से परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। सूचना मिलने पर क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post