Top News

20 मई को दवा कारोबार रहेगा ठप, केमिस्ट एसोसिएशन ने बंद को दिया समर्थन

20 मई को दवा कारोबार रहेगा ठप, केमिस्ट एसोसिएशन ने बंद को दिया समर्थन

करहां (मऊ) : देशव्यापी आह्वान के तहत आगामी 20 मई को मुहम्मदाबाद गोहना एवं करहां क्षेत्र की मेडिकल स्टोर और दवा दुकानें बंद रहेंगी। यह निर्णय ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के समर्थन में लिया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए औषधि विक्रेता जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के सभी दवा व्यापारियों से बंद में शामिल होने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री, बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी छूट ऑफर तथा नकली दवाओं की बढ़ती समस्या के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।

संगठन का मानना है कि इन मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई होने से छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी और आम लोगों तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवाएं पहुंच सकेंगी। विष्णुकांत श्रीवास्तव ने कहा कि यह बंद दवा व्यापारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है, इसलिए सभी दुकानदारों का सहयोग जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post