सम्मानित शिक्षक व पूर्व प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह के निधन से शोक की लहर
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हिंडोला के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं क्षेत्र के सम्मानित शिक्षक राजेंद्र सिंह का रविवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत सहित पूरे करहां परिक्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
राजेंद्र सिंह लंबे समय तक सद्धोपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे। बाद में वे प्राथमिक विद्यालय हिंडोला से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने सरल स्वभाव, अनुशासनप्रिय कार्यशैली और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के कारण वे क्षेत्र में काफी सम्मानित थे। उनके निधन पर शिक्षकों, ग्रामवासियों एवं सामाजिक लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार सोमवार को गाजीपुर गंगा तट पर किया जाएगा।

Post a Comment