बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, जारी की सख्त हिदायतें
करहां (मऊ) : आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रानीपुर परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना ने की, जिसमें थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, स्थानीय संभ्रांत नागरिक, इमाम, ग्राम प्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में एसडीएम ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने, सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी से बचने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी तथा ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।


Post a Comment