शक्ति केंद्र की मासिक बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर
करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना प्रथम की कामकाजी मासिक बैठक रविवार पूर्वाह्न वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद के कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों के लाभार्थियों से संपर्क बनाए रखने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही 'अपना बूथ सबसे मजबूत' के संकल्प को दोहराते हुए संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया गया।
इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद, संयोजक व जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान, बूथ अध्यक्षगण यशवंत चौहान, आशीष चौधरी, शुभम वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment