प्रेम संबंध के चलते रेल ट्रैक पर जान देने की कोशिश, युवक की मौत, महिला बची
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में कथित प्रेम संबंध से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां गांव के पद में लगने वाले एक तरह से देवर और भाभी ने ट्रेन के सामने आकर जान देने का प्रयास किया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला सुरक्षित बच गई।
मृत युवक की पहचान परवा माहपुर निवासी 25 वर्षीय अखिलेश चौहान के रुप में हुई है। वहीं घायल महिला अंजू चौहान बताई जा रही है, जो मृतक के गांव की विवाहिता लक्ष्मी चौहान है। महिला की दो वर्ष की एक पुत्री भी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध होने की चर्चा थी, जिसका स्वजन द्वारा विरोध किया जा रहा था। गांव में मामले को लेकर चर्चाएं बढ़ने के बाद पारिवारिक विवाद भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले महिला को समझा-बुझाकर और हिदायत देकर उसके मायके भेज दिया गया था, जहां से पीछे से अखिलेश भी पहुंच गया।
रविवार तड़के दोनों मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। बताया जाता है डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन के करीब आने पर दोनो पटरी पर लेट गए। ट्रेन आने पर अखिलेश ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ट्रैक के बीच में आने से बच गया। ट्रेन रुकने पर दोनो को बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरु की। पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया तथा महिला को पूछताछ हेतु कोतवाली ले जाकर मामले की जांच में जुट गई है, साथ ही परिजनों को सूचना देकर बुलाया।



Post a Comment