Top News

रोडवेज पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग, मंत्री को भेजा गया पत्र

रोडवेज पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग, मंत्री को भेजा गया पत्र

करहां, मऊ। मऊ-आजमगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान रोडवेज परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय हटाए जाने के बाद यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर महिलाओं के लिए यह समस्या अधिक गंभीर बनी हुई है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा आईटी विभाग के संयोजक एवं उत्तर प्रदेश उद्योग युवा व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष अनमोल साहू ने प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को पत्र भेजकर जल्द सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की है।

पत्र में उन्होंने रोडवेज परिसर के पास डाकघर के समीप खाली पड़ी सरकारी भूमि का उपयोग जनहित में करने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि नगर विकास विभाग पोस्ट मास्टर जनरल लखनऊ से समन्वय कर उक्त भूमि उपलब्ध कराकर वहां आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करा सकता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भूमि और भवन का स्वामित्व डाक विभाग के पास रहे, जबकि नगर पंचायत इसके संचालन, सफाई एवं रखरखाव की जिम्मेदारी संभाले। अनमोल साहू ने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों, महिलाओं, बच्चों, मरीजों और दुकानदारों का आवागमन रोडवेज परिसर में होता है, इसलिए यहां मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post