बिना रेलिंग की छत से गिरकर युवक गंभीर रुप से घायल

बिना रेलिंग की छत से गिरकर युवक गंभीर रुप से घायल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में सोमवार देर रात तेज हवा के दौरान एक युवक बिना रेलिंग की छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सुरहुरपुर स्थित एक निजी हड्डी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय रामकठिन राम भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण घर की छत पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे धूल भरी तेज हवा शुरु होने पर वह जल्दबाजी में नीचे उतरने लगे, तभी संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर पड़े। बताया जा रहा है कि छत पर सुरक्षा रेलिंग नहीं बनी थी। हादसे में उनके दोनों हाथ और एक पैर में गंभीर चोट आई है। स्वजन उन्हें सुरहुरपुर स्थित डाक्टर उमेश सरोज के चिकित्सालय में भर्ती कराए, जहां उनका उपचार जारी है

Post a Comment

Previous Post Next Post