Top News

पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों ओर से क्रॉस केस दर्ज

पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों ओर से क्रॉस केस दर्ज

करहां (मऊ) : जिलान्तर्गत चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अमरसेपुर गांव में शनिवार सुबह पानी बहाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चले और दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पहले पक्ष की ओर से संध्या यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी संदीप यादव उनकी मां दुलारी देवी व अंजली यादव ने मुझे लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में मेरे पति रामविलास यादव के सिर में चोट आई, जबकि ससुर देवनाथ यादव के हाथ में गंभीर चोट लगी। आरोप है कि आरोपित गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अंजली यादव ने दर्ज कराई तहरीर में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर रामविलास यादव, रविंद्र यादव, देवनाथ यादव, लकी यादव, संध्या यादव, गिरजा देवी, खुशी, कल्पना देवी तथा एक अज्ञात व्यक्ति निवासी अमरसेपुर एवं मुन्ना निवासी नगरीपार ने मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि उनकी मां को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा गया तथा लाठी-डंडों से पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंचे संदीप यादव, अंश, अंशिका और आरसी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों को 112 पुलिस की मदद से रानीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जाता है कि इन परिवारों के बीच इस तरह की मारपीट व प्रताड़ना काफी दिनों से चली आ रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post