कमालपुर कोलौरा की बेटी जाह्नवी सिंह ने बढ़ाया मऊ का मान
हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में प्रदेश मेरिट में पाया दूसरा स्थान
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के ग्राम सभा कमालपुर कोलौरा की बेटी जाह्नवी सिंह ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल की है। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में उन्होंने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। सफलता की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
जाह्नवी सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के गांधीनगर निवासी स्वर्गीय पारसनाथ सिंह के परिवार से जुड़ी हैं। वह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की राबर्ट्सगंज शाखा में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक डॉ. संजय सिंह की पुत्री एवं प्राथमिक विद्यालय मालव के प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह की भतीजी हैं। शुरुआत से ही मेधावी छात्रा रहीं जाह्नवी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में सीबीएसई बोर्ड के इलाहाबाद जोन में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से परास्नातक की शिक्षा पूरी की तथा पहले ही प्रयास में जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर दिल्ली आईआईटी से अपना शोध कार्य पूरा किया।
उनकी इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, संजय कुमार तिवारी, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, शशि भूषण राय, कृपा नारायण तिवारी, राजेश कुमार, बासुकीनाथ तिवारी, शिवमुनि चौहान सहित ग्राम कोलौरा के पूर्व प्रधान दयानंद सिंह, शेषनाथ सिंह, ओमपाल सिंह, रामप्रताप सिंह ‘पप्पू’, सुबोध सिंह, पंकज सिंह, राजेश सिंह, विश्वजीत सिंह, नरसिंह नारायण सिंह, संजय राय, डॉ. अफ्फान अहमद, अंजनी कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव और रामध्यान यादव ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Post a Comment