मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां को पीटा
करहां मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के बकरी गांव निवासी सोनू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 29 मई की सुबह वह मिट्टी डालकर जमीन पाट रहा था। इसी दौरान बालचंद्र राजभर, इंदलेश तथा डब्लू राजभर एक राय होकर पहुंचे और उसे जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से मारने लगे। उसने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रविवार तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
सोनू सिंह के अनुसार शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां गीता देवी को भी आरोपितों ने पीट दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी भी देते रहे।


Post a Comment