Top News

साइबर पुलिस की सक्रियता से ठगी की रकम वापस

साइबर पुलिस की सक्रियता से ठगी की रकम वापस

करहां (मऊ) : साइबर ठगी की शिकार हुई एक महिला को थाना रानीपुर की साइबर पुलिस टीम ने राहत दिलाते हुए उसकी पूरी धनराशि वापस करा दी। सेमरी गांव निवासी मंशा उर्फ ममता चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने एलआईसी की किश्त पूरी होने पर पैसा वापस मिलने का झांसा देकर उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली और 12,111 रुपये की आनलाइन ठगी कर ली।

रानीपुर थाने की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में होल्ड कराई गई पूरी 12,111 रुपये की धनराशि बुधवार को पीड़िता के खाते में वापस करा दी। कार्रवाई में नोडल अधिकारी उपनिरीक्षक रामाज्ञा कुमार, सहायक नोडल अधिकारी महिला उपनिरीक्षक सुधा अग्रहरि, कंप्यूटर आपरेटर अब्दुल रब तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post