Top News

राहुल गांधी, अजय राय व राजीव राय की टिप्पणी पर पूनम सरोज ने जताई नाराजगी

राहुल गांधी, अजय राय व राजीव राय की टिप्पणी पर पूनम सरोज ने जताई नाराजगी

करहां, मऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अजय राय तथा समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी को भाजपा की निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज ने अमर्यादित और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक सम्मान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन विपक्षी दल राजनीतिक हताशा में व्यक्तिगत टिप्पणियों और स्तरहीन भाषा का सहारा ले रहे हैं।

पूनम सरोज ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है तथा इससे स्वस्थ राजनीति की परंपरा को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा और आचरण की मर्यादा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सदैव विकास, राष्ट्रहित और सकारात्मक राजनीति में विश्वास करती है, जबकि जनता अब नकारात्मक राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post