Top News

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय चुनावों में मऊ को मिले सात पद

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय चुनावों में मऊ को मिले सात पद

•शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना को मिले तीन पद

•लछमनपट्टी, बंदीघाट व टड़वा चौबेपुर के शिक्षकों को मिली जिम्मेदारी

करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय पदाधिकारियों का चुनाव रविवार देर शाम को आजमगढ़ जनपद के मेहनगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयीपुर में सम्पन्न हुआ। चुनाव में मऊ, बलिया और आजमगढ़ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें मऊ को इस बार सात पद मिले जबकि शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना को तीन पद मिले। इस सूचना से जनपद और मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में हर्ष व्याप्त है और सभी शिक्षक नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दे रहे हैं।

बैठक में मऊ जनपद के जिलाध्यक्ष डाक्टर रामविलास भारती ने मंडल अध्यक्ष व महामंत्री पद लंबे समय से मऊ को न मिलने का मुद्दा उठाया। हालांकि संगठन की एकता को देखते हुए उन्होंने इस बार भी सहमति जताई, लेकिन अगले चुनाव में समझौता न करने की बात कही।

मंडल की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी में मऊ को सात पद मिले। इनमें पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवशंकर को मंडलीय कोषाध्यक्ष, टड़वा चौबेपुर के वरिष्ठ शिक्षक व एसआरजी मऊ संजय कुमार तिवारी को उपाध्यक्ष, झंझवा के प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, शाहपुर के बाबूराम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बंदीघाट के बृजराज को लेखा परीक्षक, लछिमनपट्टी के कृपा नारायण त्रिपाठी तथा झंझवा के अमेरिका को संयुक्त मंत्री चुना गया।

देर शाम सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिलाध्यक्ष डाक्टर रामविलास भारती ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया

Post a Comment

Previous Post Next Post