प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजन, महापुरुषों को अर्पित की श्रद्धांजलि
करहां (मऊ) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के लगातार 12 वर्ष पूर्ण होने तथा निर्वाचित प्रधानमंत्री के रुप में 4399 दिन पूरे करने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना शहीद चौराहे पर स्थित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला महामंत्री इंद्रदेव प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने किया। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ने तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनकल्याण की कामना के साथ हुआ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, पंकज सिंह, व भूपेंद्र सिंह, सुशील चौबे, लालजी वर्मा, प्रद्युम्न प्रताप, मनोज, शशांक त्रिपाठी, नंदू सोनकर, प्रमोद सोनकर, अमित राणा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment