सुहेलदेव विजय दिवस पर सुभासपा कार्यालय में मनाया गया शौर्य दिवस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के कैलेंडर तिराहा स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यालय पर महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस के अवसर पर शौर्य दिवस के रुप में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके शौर्य व योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी प्रभारी एवं महाप्रधान प्रत्याशी अविनाश जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक है। विधानसभा प्रभारी संतोष मास्टर तथा सह प्रभारी सुनील कुमार ने भी उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अबूबकर खान, विधानसभा अध्यक्ष मंगल राजभर, जिला महासचिव मुन्ना यादव, मीडिया प्रभारी कुंदन चौहान, श्रीराम भारती समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment