खेत की मेड़ को लेकर विवाद, महिला से मारपीट व जेवर छीनने का आरोप
करहा (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट और जेवर छीनने का मामला सामने आया है। गांव निवासी दुर्गावती की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दुर्गावती के अनुसार 3 जून को वह मजदूरों के साथ अपने खेत में धान की रोपाई का कार्य करा रही थीं। इसी दौरान अनिल वहां पहुंचा और खेत की मेड़ को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि कहासुनी के बाद उसने उनके साथ मारपीट की तथा कान की बाली और मंगलसूत्र छीन लिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
------------------------------------------------------------
दुकान जाते समय युवक पर हमला, अज्ञात के खिलाफ केस
करहा (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के भतड़ी गांव में एक युवक के साथ शुक्रवार मो मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर प्रतिभा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार उनका देवर अनंत सिंह किसी सामान की खरीदारी के लिए दुकान जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों तथा हाथ-पैरों से हमला कर दिया। मारपीट में अनंत सिंह घायल हो गया। रानीपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Post a Comment