Top News

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, मनाया गया उत्सव

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, मनाया गया उत्सव

करहां (मऊ) : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने के अवसर पर शनिवार शाम ब्लाक परिसर मुहम्मदाबाद गोहना में किसान सम्मान निधि उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त जारी की थी। इसी क्रम में अब 23वीं किस्त पश्चिम बंगाल के हुगली से किसानों के खातों में जारी की गई है। यह राशि किसानों को आने वाली खरीफ की फसल में उपयोगी साबित होगी। कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है और किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योजना की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश मिश्रा ने की, जबकि संचालन कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक विजय मौर्य ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद, प्रांतीय प्रतिनिधि इंद्रपाल, मंडल अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद विश्वकर्मा, मनोज ओम, अबुल फैज खान, अजय प्रताप, छोटेलाल चौहान आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post