कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना महोत्सव
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के देवकली-देवलास में गुरुवार को मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना एवं कलश यात्रा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके साथ ही पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरु हो गया, जो 24 जून तक चलेगा।
आयोजन समिति के अनुसार 24 जून को प्रातः 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष राममूरत राजभर, उपाध्यक्ष बहादुर राजभर, कोषाध्यक्ष रामानंद राजभर, सह कोषाध्यक्ष रामविलास राजभर तथा संयोजक सुखदेव राजभर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने क्षेत्रवासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की। आयोजन को सफल बनाने में विनोद राजभर, सौखु राजभर, युवराज कुमार राजभर, धर्माई राजभर, शिवचंद्र राजभर, धर्मेंद्र राजभर और अविनाश राजभर समेत अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।



Post a Comment