Top News

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक की 83 ग्राम पंचायतों में लगेेंगे 1.45 लाख पौधे

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक की 83 ग्राम पंचायतों में लगेेंगे 1.45 लाख पौधे

करहां (मऊ) : पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड की 83 ग्राम पंचायतों में इस वर्ष करीब 1.45 लाख पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सत्यप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में औसतन 1750 पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की उपलब्धता मुहम्मदाबाद गोहना, करजौली, खुरहट और भुजही स्थित नर्सरियों से कराई जाएगी।

खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय ने बताया कि मानसून शुरु होते ही सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए गड्ढों की खुदाई, पौधों के उठान और वितरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सड़क किनारे, विद्यालय, पंचायत भवन, सार्वजनिक भूमि, खेल मैदान और चारागाहों में पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। मनरेगा मजदूरों के सहयोग से पौधों की सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पौधे जीवित रहकर बड़े वृक्ष बन सकें। प्रशासन ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post