वाहन किनारे लगाने को लेकर करहां में मारपीट
पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मालव पीटोखर निवासी अभय चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि करहां बाजार स्थित यूनियन बैंक के सामने गुरुवार को वाहन साइड करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चालक ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर अपने साथ 8 से 10 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मौके पर मौजूद राजकुमार चौहान, सतेंद्र चौहान व जयप्रकाश चौहान सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपित चालक व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।



Post a Comment